प्रदेश

सविंदर हरदेव की अंतिम यात्रा में उमड़ा जलसैलाब, लाखों लोगों की आंखों में आसूं

संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं सविंदर हरदेव का अंतिम संस्कार बुधवार को निगम बोध घाट पर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में देशभर से आए उनके लाखों अनुयायी हिस्सा ले रहे हैं। उनका निधन (5 जून) रविवार को हुआ था। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह नौ बजे समागम मैदान संख्या आठ से प्रारंभ हो चुकी है। यह यात्रा पहले चरण में बुराड़ी बाइपास, निरंकारी कॉलोनी, परमानंद कॉलोनी, किंग्जवे कैंप होते हुए माल रोड स्थित विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक पहुंचेगी, जिसमें लोग विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक पैदल चलेंगे। इसके बाद लोग वाहनों से दिन के 12 बजे के बाद निगम बोध घाट पहुंचेगे, जहां निरंकारी माता सविंदर हरदेव का सीएनजी चालित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था आदि को लेकर सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सविंदर हरदेव के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे अनुयायी, बुधवार को होगा अंतिम संस्कार यह भी पढ़ें यातायात पुलिसकर्मी भी रहेंगे तैनात ऑनलाइन सर्वे में 75% लोगों ने कहा- दिल्ली पुलिस का काम संतोषजनक, अपराध में आई कमी यह भी पढ़ें निरंकारी माता सविंदर हरदेव महाराज की अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हो चुकी है। ऐसे में बुराड़ी बाइपास से लेकर किंग्जवे कैंप व किंग्जवे कैंप से निगम बोध घाट तक जाम लग सकता है। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक पैदल ही पहुंचेंगे। ऐसे में इन मार्गों पर जाम लग सकता है। कांवड़ यात्रा के लिए बदले गए कई रूट, अपना सफर आसान बनाने के लिए जरूर पढ़ें ये खबर यह भी पढ़ें संभावित जाम को देखते हुए बुराड़ी बाइपास से लेकर निगम बोध तक जाने वाले मार्ग पर जाने से परहेज कर जाम से बचा जा सकता है। दूसरी ओर इस अंतिम यात्रा को लेकर यातायात पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा यात्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है। यहां पर बता दें कि वह काफी समय से बीमार थी और इसके चलते पिछले महीने 17 जुलाई को माता सविंदर ने मिशन के छठवें सद्गुरु के रुप में अपनी छोटी बेटी सुदीक्षा को जिम्मेदारी सौंपी दी थी। संत निरंकारी मिशन के मीडिया प्रभारी कृपा सागर एवं विजय झाबा के अनुसार मिशन की सद्गुरु के रुप में माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज रहेंगी। एनएमसी बिल के खिलाफ देशभर में आइएमए की आज हड़ताल, हो सकती है मुश्किल यह भी पढ़ें निरंकारी कॉलोनी में छाया मातम संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख सविंदर हरदेव के निधन की खबर सुनकर उनके अनुयायियों को गहरा सदमा लगा है। सविंदर कौर ने बाबा हरदेव सिंह से की थी शादी बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 को दिल्ली में हुआ था। 1980 में पिता की मौत के बाद उन्हें निरंकारी मंडल का मुखिया बनाया गया था। इसके पूर्व वह 1971 में निरंकारी सेवा दल में शामिल हुए थे। 1975 में उन्होंने फर्रुखाबाद की सविंदर कौर से शादी की थी। 1929 में निरंकारी मिशन की हुई स्थापना संत निरंकारी मिशन की 1929 में स्थापना हुई थी। इस मिशन की 27 देशों में 100 शाखाएं चल रही हैं। भारत में भी तकरीबन हर राज्यों में लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं। बाबा हरदेव सिंह को विश्व में मानवता की शांति के लिए कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ भी सम्मानित कर चुका है। निरंकारी मंडल की ओर से बुराड़ी स्थित मैदान में हर साल नवंबर में वार्षिक समागम का आयोजन किया जाता है। इसमें भारत समेत दुनिया भर के लाखों भक्त भाग लेते हैं। जानें कौन थे बाबा हरदेव सिंह निरंकारी संत निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह का जन्म 23 फरवरी, 1954 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली के संत निरंकारी कॉलोनी स्थित रोजेरी पब्लिक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी। उसके बाद 1963 में उन्होंने पटियाला के बोर्डिंग स्कूल यादविंद्र पब्लिक स्कूल में दाखिला लिया। दिल्ली यूनिवर्सिटी से उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण करने के बाद उन्होंने 1971 में एक सदस्य के रूप में निरंकारी सेवा दल ज्वॉईन कर लिया। 1975 में एक वार्षिक निरंकारी संत समागम के दौरान दिल्ली में उनकी शादी सविंदर कौर से हुई। अपने पिता की मौत के बाद 1980 में वे संत निरंकारी मिशन के मुखिया बने। उन्हें सतगुरू की उपाधि दी गई। 1929 में बाबा बूटा सिंह द्वारा संत निरंकारी मिशन की स्थापना की गई थी।

संत निरंकारी मिशन की आध्यात्मिक प्रमुख रहीं सविंदर हरदेव का अंतिम संस्कार बुधवार को निगम बोध घाट पर किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में देशभर से आए उनके लाखों अनुयायी हिस्सा ले रहे हैं। उनका निधन (5 जून) रविवार को …

Read More »

हाईस्कूल के छात्रों ने बना दी सोशल नेटवर्किंग साइट, यू-ट्यूब और फेसबुक को टक्कर देने का इरादा

कक्षा दस के विद्यार्थी तीन किशोरों ने डेढ़ साल की मेहनत के बाद वीडियो शेय¨रग और सोशल नेटवर्किंग साइट तैयार की है। इंटरनेट में विदेशी कंपनियों के दबदबे को देखते हुए इन्होंने ये स्वदेशी प्लेटफॉर्म तैयार किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उप्र के इनोवेशन सेल की ओर से भी तीनों की सराहना की गई है। दिन-रात की मेहनत के बाद तीनों दोस्तों ने वीडियो शेयरिंग साइट व‌र्ल्ड ट्यूब और सोशल नेटवर्किंग साइट व‌र्ल्ड टॉक तैयार की। तीनों दोस्तों ने मिलकर व‌र्ल्डटेक कंपनी भी बनाई है। संस्थापक आयुष यादव ने बताया कि इससे पहले स्कूल के लिए एक साइट डेवलप की थी। किशोर प्रतिभा को सलाम : - आयुष यादव : 15 वर्ष के आयुष वेब और एप डिजाइनर भी हैं। पीएचपी, एचटीएमएल, एसक्यूएल, जेक्वैरी और जावा की जानकारी भी है। ये दुनिया को तकनीक से जोड़ना चाहते हैं। चार साल में तरह तरह के डाक टिकट इकट्ठी कर बना दिया बेमिसाल संग्रहालय यह भी पढ़ें - अविरल कौशिक : 14 साल के अविरल वेब, एप डिजाइनर, हेड हेकिंग सिक्योरिटी मैनेजर भी हैं। पीएचपी, एचटीएमएल, एसक्यूएल, सीएसएस, जेक्वैरी, डाटाबेस मैनेजमेंट एंड एथिकल हैकिंग की जानकारी रखते हैं। लोगों को बेहतर वेब और एप उपलब्ध कराना उद्देश्य है। परीक्षा संस्थाओं के लिए चुनौती है भर्ती माफियायों का नेटवर्क यह भी पढ़ें - देव चौहान : एप और वेब डिजाइनर हैं। पीएचपी, एचटीएमएल, एसक्यूएल और जे क्वैरी की जानकारी है। इंटरनेट के जरिए प्रतिभाओं को बेहतर प्लेटफॉर्म देना उद्देश्य है। व‌र्ल्ड ट्यूब की खासियत : - एसडी कार्ड में सीधे वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। - यूजर द्वारा भेजे रिपोर्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया। - ट्रूथ फाइंडर ऑप्शन। - माई वॉलेट फीचर। मेरठ में देश की नंबर वन महिला टीम तैयार करने में जुटी आरएएफ बटालियन यह भी पढ़ें व‌र्ल्ड टॉक की कुछ खूबी : - फॉलोइंग बना सकते हैं। - ई-शॉपिंग कर सकते हैं। - ऑडियो-वीडियो पोस्ट कर सकते हैं। - लेटेस्ट मूवी और गेम। - आर्टिकल ब्लॉक की सुविधा। मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर हैं ये दो बहनें, हर सवाल का जवाब इनके पास यह भी पढ़ें ऐसे कर सकते हैं प्रयोग : डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.व‌र्ल्डट्यूब.कॉम डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.व‌र्ल्डटॉक.कॉम पर जाकर अाप देख सकते हैं

कक्षा दस के विद्यार्थी तीन किशोरों ने डेढ़ साल की मेहनत के बाद वीडियो शेय¨रग और सोशल नेटवर्किंग साइट तैयार की है। इंटरनेट में विदेशी कंपनियों के दबदबे को देखते हुए इन्होंने ये स्वदेशी प्लेटफॉर्म तैयार किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी …

Read More »

वरुण गांधी ने नौ वर्ष से नहीं लिया वेतन के नाम पर एक भी पैसा

सुल्तानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गंधी के पोते भारतीय राजनीति में वरुण गांधी इकलौते ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने पिछले नौ सालों से वेतन के नाम पर एक भी पैसा नहीं लिया। उन्होंने सिर्फ खुद ही वेतन नहीं लिया, बल्कि उन्होंने …

Read More »

देवरिया संरक्षण गृह मामला: रेणुका कुमार ने कहा दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

लखनऊ।  बालगृह बालिका में सेक्स रैकेट का राजफाश होने पर अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण रेणुका कुमार व अपर पुलिस महानिदेशक महिला हेल्पलाइन अंजू गुप्ता मामले की गहनता से जांच करने पहुंचीं। पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान अपर मुख्य …

Read More »

भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की दुर्दशा: मायावती

लखनऊ। देवरिया प्रकरण पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सरकारों पर निशाने साधा है। घटना को शर्मनाक बताते हुए दोषियों को कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। बसपा भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की दुर्दशा को …

Read More »

लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए BJP ने हर जिले से मांगे सौ कार्यकर्ताओं के नाम

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों में जातियों को सहेजने की होड़ लग गई है। भाजपा इसमें सबसे आगे है। संगठन से लेकर सरकार तक जातीय समीकरण दुरुस्त किये जा रहे हैं लेकिन, प्रमुख विपक्षी दलों के …

Read More »

मुजफ्फरनगर में सांड़ की तेरहवीं में हुआ ब्रह्मभोज, पहुंचे विधायक

मनुष्य का पशुओं के प्रति लगाव अनंत समय से ही है। ताजा उदाहरण मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील के उकावली गांव में देखने को मिला। यहां आवारा सांड़ के हादसे में मारे जाने के बाद उसकी बाकायदा तेरहवीं की गई और एक बछड़े को पगड़ी पहनाई गई। ब्रह्मभोज हुआ। रस्म पगड़ी में राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही क्षेत्रीय विधायक और सांसद के भाई ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने सांड़ का नाम भोला रखा था, जिसकी 24 जुलाई को विद्युत तार टूटने के कारण करंट की चपेट में आकर मौत हो गई थी। सांड़ का हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के देवस्थल गुंसाई बाबा की समाधि के प्रांगण में सामूहिक रूप से उसकी तेरहवीं का आयोजन हुआ। एक गाय के बछड़े को पगड़ी पहनाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह बछड़ा मृतक सांड़ का है। बांटी थी चिट्ठी रस्म तेरहवीं के लिए बकायदा कार्ड छपवाए गए। इन्हें ग्रामीणों ने आसपास के गांवों के साथ रिश्तेदारों में भी वितरित किया। शोकाकुल परिवार में समस्त ग्रामीण लिखवाया गया।

मनुष्य का पशुओं के प्रति लगाव अनंत समय से ही है। ताजा उदाहरण मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना तहसील के उकावली गांव में देखने को मिला। यहां आवारा सांड़ के हादसे में मारे जाने के बाद उसकी बाकायदा तेरहवीं की गई …

Read More »

अमिताभ के समधी राजन नंदा का अंतिम संस्कार थोड़ी देर बाद, श्रदांजलि देने वालों का तांता

मशहूर उद्योगपति और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को चार बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। इससे पहले सोमवार को नई दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में राजन नंदा को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। श्रद्धांजलि देने के लिए हरियाणा के उद्योगमंत्री विपुल गोयल के साथ फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर और निखिल नंदा भी पहुंचे। यहां पर बता दें कि ट्रैक्टर व अन्य कृषि उपकरण बनाने वाली प्रसिद्ध कंपनी एस्कॉर्ट्स ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा (76) का रविवार रात 8 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया। हाल ही में उन्होंने अपनी किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम चार बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। स्वर्गीय नंदा के परिवार में पत्नी ऋतु नंदा, पुत्र निखिल नंदा और बेटी नताशा हैं। निखिल सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के दामाद हैं। धूल से जहरीली हुई हवा, रविवार तक दिल्ली में निर्माण कार्यों पर लगी रोक यह भी पढ़ें यहां पर बता दें कि राजन नंदा के दो बच्चे हैं निखिल और नताशा। निखिल नंदा एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं और उन्होंने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन से साल 1997 में शादी की थी। निखिल और स्वेता के दो बच्चे हैं नव्या नवेली नंदा और अगस्या नंदा।

मशहूर उद्योगपति और एस्कॉर्टस ग्रुप के चेयरमैन राजन नंदा का अंतिम संस्कार सोमवार शाम को चार बजे दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर होगा। इससे पहले सोमवार को नई दिल्ली स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में राजन नंदा को श्रद्धांजलि …

Read More »

बाहुबली अतीक अहमद के कारनामे पर चला योगी का हंटर

500 बीघे में बन रहे अलीना सिटी पर कसा शिकंजा… विपिन सिंह , वाराणसी. बाहुबली अतीक अहमद के खिलाफ योगी सरकार ने बड़ी कार्यवाही शुरू की है। अतीक अहमद पर शिकंजा कसते हुए उनकी अवैध सम्पत्तियों को जब्त करने काम …

Read More »

चुनावी ग्रह ठीक करने को बेचैन गृहमंत्री!

मनोज श्रीवास्तव. लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ की अपने लोकसभा क्षेत्र में यकायक बढ़ती सक्रियता देख कर कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार समय से पहले 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को पहले करा सकती है। दो दिवसीय दौरे …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com