प्रदेश

देवरिया कांड : एडीजी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच टीम देवरिया पहुंची

देवरिया के बालिका बाल गृह से लड़कियों के गायब होने मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति होने के बाद भी प्रदेश सरकार अपनी भी जांच करा रही है। इस प्रकरण की जांच कर रही टीम के पांच सदस्य एडीजी के नेतृत्व में आज देवरिया पहुंचे हैं। प्रदेश सरकार ने इस प्रकरण में एडीजी क्राइम संजय सिंघल के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की है। यह टीम देवरिया पहुंच गई है। टीम सबसे पहले डाक बंगले में पहुंची और संबंधित अधिकारी से जानकारी ली। इस टीम के सहयोग में एसटीएफ भी लगाई गई है। बाल गृह बालिका देवरिया की एक लड़की के भागकर पुलिस तक पहुंचने के बाद इस गृह के अंदर के काले कारनामे बाहर आए थे। उसके बाद एसपी रोहन पी कनय ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए संस्था से सेक्स रैकेट संचालित होने की बात कह दी। यह टीम इसी मामले की जांच करने के लिए आई हुई है। टीम यहां पर पुलिस की भूमिका की भी जांच करेगी।यह टीम यहां दो से तीन दिनों तक रह सकती है। एडीजी क्राइम संजय सिंघल की अध्यक्षता में एसआइटी टीम का गठन हुआ है। इसमें पीटीएस मेरठ में एसपी पूनम व ईओडब्ल्यू में एसपी भारती सिंह को शामिल किया गया है।

देवरिया के बालिका बाल गृह से लड़कियों के गायब होने मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति होने के बाद भी प्रदेश सरकार अपनी भी जांच करा रही है। इस प्रकरण की जांच कर रही टीम के पांच सदस्य एडीजी के …

Read More »

CM योगी सहित एडीजी व कमिश्नर ने शिवभक्तों की सुरक्षा के साथ बरसाए फूल

मेरठ। डीजे पर लगी रोक हटाकर और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों का दिल जीत चुके हैं। अब उनके निर्देश पर अधिकारी वर्ग भी कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर रहे हैं। एडीजी मेरठ जोन …

Read More »

अाज निदा खान अमित शाह से करेंगी मुलाकात, हो सकती हैं BJP में शामिल

बरेली/देहरादून। तीन तलाक और हलाला पीडि़त महिलाओं की आवाज बुलंद करने वाली निदा खान को दिल्ली से बुलावा आ गया है। वह रात या सुबह दिल्ली के लिए निकल सकती हैैं। वहां उनकी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात …

Read More »

गजनवी नहीं सुहेलदेव की तर्ज पर चलेगा देश: CM योगी

लखनऊ। सामाजिक सम्मेलनों के जरिये जातियों और उप जातियों को सहेज रही भाजपा ने बुधवार को राजभरों को उनके गौरव का अहसास कराकर रिश्तों की गांठ मजबूत की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभरों को झकझोरते हुए कहा, ‘एक तरफ हम …

Read More »

BJP अनुसूचित जनजाति मोर्चा के सभी पदों के लिए नियुक्त हुए पदाधिकारी

लखनऊ। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामधनी गोंड़ ने प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री और प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बुधवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की। …

Read More »

लोक कल्याण मित्र नियुक्ति मामले में बोले अखिलेश, कहा…

लखनऊ। लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति किए जाने पर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार को घेरा है। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा है कि इसके जरिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को सरकारी धन से पोषित …

Read More »

देवरिया कांड: भाजपा के राज में नारी सुरक्षित कहाँ है ? प्रदेश में जबरदस्ती देह व्यापार शर्मनाक: रामगोविंद चौधरी

बलिया। देवरिया नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार और मानव तस्करी का खुलासा होने के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी ने बीजेपी पर हमला बोला, कहा मन को झकझोर दी यह खबर लेकिन सोती रही सरकार,भाजपा के …

Read More »

खबरें फटाफट : उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

देवरिया काण्ड: पूर्ववर्ती सरकारों ने दिया था बालिका गृह चलाने वालों को संरक्षण-रीता बहुगुणा लखनऊ। उप्र सरकार ने देवरिया में बच्चियों से जबरन वेश्यावृत्ति कराये जाने के खुलासे के बाद सवालों से घिरे बालिका संरक्षण गृह और स्थानीय प्रशासन के …

Read More »

नरसिंहपुर में भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

नरसिंहपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। शहर और उसके चारों और मंगलवार रात से बारिश जारी है। राष्ट्रीय राजमार्ग - 26 और राष्ट्रीय राजमार्ग - 12 पर भारी बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। तेंदूखेड़ा बरमान मार्ग पर सुबह से वाहनों की आवाजाही बंद है। आदिवासी ग्राम गुड़वारा में जंगली नाले की बाढ़ का पानी गाँव की सड़कों से घरों तक पहुंच गया है। ब्लाक मुख्यालय के ग्राम चावरपाठा में भी पुलिया की सफाई न होने से मुख्य सड़क पर भरे पानी से आधा दर्जन घर प्रभावित हुए हैं। तेंदूखेड़ा सहजपुर मार्ग भी जामुनी नदी का पानी पुल पर आने से बंद हो गया है। पुल के दोनों और वाहनों की लगी क़तारें लगी है।

नरसिंहपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और जलभराव की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। शहर और उसके चारों और मंगलवार …

Read More »

शहीद की पत्नी ने किया सवाल, आखिर कब तक देते रहेंगे शहादत

साहब! यह सब क्या हो रहा है, कुछ करते क्यों नहीं...आखिर कब तक हमारे सुहाग इस तरह शहादत देते रहेंगे...? बिलबिलाते होठों और कांपती आवाज से निकला यह सवाल किसी ओर का नहीं बल्कि शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की पत्नी पूजा का था। उन्होंने घर पर सांत्वना देने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से जब यह सवाल किया तो यहां मौजूद सभी लोग निरुत्तर रह गए। मंगलवार की दोपहर शहीद हमीर सिंह पोखरियाल के भट्टोंवाला मार्ग पर कुंजापुरी कॉलोनी गुमानीवाला स्थित घर में जैसे ही उनकी शहादत का समाचार पहुंचा। कोहराम मच गया। घर में शहीद की गर्भवती पत्नी पूजा, ढाई वर्ष की पुत्री अन्वी, मां राजकुमारी और भाई सुनील पोखरियाल ही मौजूद थे। सभी की स्थिति यह थी कि कोई एक-दूसरे के सामने अपने जज्बातों को जाहिर नहीं कर पा रहा था। कोई घर के कमरे में, कोई चौखट में तो कोई बरामदे में खामोश बैठकर अपने आंसुओं के समंदर को बांधे हुए था। मगर, जैसे ही आसपास के लोगों, परिचितों और रिश्तेदारों तक यह खबर पहुंची तो घर पर हजूम लग गया।

साहब! यह सब क्या हो रहा है, कुछ करते क्यों नहीं…आखिर कब तक हमारे सुहाग इस तरह शहादत देते रहेंगे…? बिलबिलाते होठों और कांपती आवाज से निकला यह सवाल किसी ओर का नहीं बल्कि शहीद हमीर सिंह पोखरियाल की पत्नी …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com