अपने पसंदीदा चैनल्स को चुनने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स, चुटकियों में हो जाएगा काम

 टेलिकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) हमेशा से ही यूजर्स और केबल टीवी ऑपरेटर्स के बीच ट्रांसपेरेंसी बनाना चाहती है। इसके लिए TRAI कई तरह के बदलाव भी समय-समय पर करती रहती है। इसी क्रम में TRAI ने केबल टीवी के लिए नए नियम लागू किए थे। इन नियमों के तहत सब्सक्राइबर्स अपने मन मुताबिक चैनल्स का चुनाव कर सकते हैं। इसका मतलब जो चैनल्स यूजर्स देखना चाहते हैं उन्हें केवल उसी का पेमेंट करना होगा। पहले यूजर्स को सिर्फ वही पैक्स सब्सक्राइब करने होते थे जो केबल टीवी ऑपरेटर्स द्वारा उपलब्ध कराए जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं रहा।

चैनल सेलेक्ट करने में सुविधा के लिए TRAI ने एक वेब चैनल सेलेक्ट ऐप भी लॉन्च की थी। इसके तहत यूजर्स अपना चैनल पैक खुद से क्रिएट कर सब्सक्राइब कर सकते हैं। इससे यूजर्स का मासिक बिल भी बेहद कम आएगा। क्योंकि उन्हें अनावश्यक चैनल्स के लिए पेमेंट करने की जरुरत नहीं है। जब आप TRAI की वेब एप्लीकेशन पर जाएंगे तो आपको अपने चैनल्स के आधार पर टीवी बिल कैलक्यूलेट करने का भी विकल्प मिलेगा।

इस तरह सेलेक्ट करें अपने पसंदीदा चैनल्स:

1. इसके लिए सबसे पहले आपको TRAI की इस ऐप पर जाना होगा। इसके लिए आप https://channel.trai.gov.in/ पर जा सकते हैं। यहां जो पेज ओपन होगा उसमें लिखी सभी जानकारियों को अच्छे से पढ़कर नीचे दिए गए Get Started पर क्लिक करें।

2. इसके बाद आपसे आपकी पर्सनल डिटेल्स मांगी जाएंगी। साथ ही ऑपरेटर की डिटेल्स भी आपको देनी होंगी। ये सभी जानकारी भरकर Continue पर क्लिक कर दें। अगर आप चाहें तो इसे स्किप भी कर सकते हैं।

3. अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपको अपना State/UT सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद अपनी भाषा सेलेक्ट करनी होगी।

4. अब आपको अपनी चैनल रूचि यानी किस तरह के चैनल्स में आपकी रुचि है इसकी जानकार देनी होगी। इसे भी आप स्किप कर सकते हैं।

5. इसके बाद आपको HD और SD में से चुनाव करना होगा। इसे भी स्किप किया जा सकता है। अब एक पॉप-अप आएगा इसे OK करना होगा।

6. अब एक पेज ओपन होगा इसमें चैनल्स की लिस्ट मौजूद होगी। वहीं, दूसरी तरफ Genre of Channels, Price, Broadcaster, Language और HD/SD के विकल्प दिए गए होंगे। आप जो भी चैनल चाहें वो सेलेक्ट कर सकते हैं। इनमें फिल्टर्स भी लगाए जा सकते हैं। अगर आप फिल्टर्स लगाते हैं तो आपको उसी हिसाब से लिस्ट मिलेगी।

7. जब आप चैनल सेलेक्ट कर लेंगे तो आपको सबसे ऊपर दायीं ओर एक येलो कलर का आइकन या बॉक्स मिलेगा। यहां क्लिक कर आप शुल्क और सेलेक्टेड चैनल्स की जानकारी हासिल कर पाएंगे। इसमें फिक्स चार्ज भी मौजूद होगा।

8. आप इसे ऑप्टिमाइज भी कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको पूरे शुल्क की जानकारी मिल जाएगी।

9. इसके बाद जहां चार्जेज की जानकारी मौजूद होगी उसी के बराबर में Optimize बटन होगा। यहां पर क्लिक करने से आपको कुछ चैनल्स का सजेशन दिया जाएगा जिनकी कीमत आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए पैक या प्लान से कम होगी।

10. यहां से जो भी चैनल आप सेलेक्ट करते हैं उन्हीं चैनल्स को आप अपने ब्रॉडकास्टर की ऐप या वेबसाइट पर जाकर सेलेक्ट कर सकते हैं। इससे आपका मासिक बिल भी कम आएगा और आपको चैनल सेलेक्ट करने में ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com