
रास्ते में उसे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। उसका सामान लूट लिया। अचेत अवस्था में रोडवेज कर्मियों ने युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। यहां उसके पास मिली डायरी से युवक की शिनाख्त की गई है। परिजनों को भी पुलिस ने जानकारी दे दी है। परिजन जिला चिकित्सालय में पहुंच गए हैं। इसी क्रम में कासगंज विकास खंड कार्यालय के सामने सोरों गेट पर रविवार की सुबह अज्ञात युवक अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय में पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया है। इसकी पहचान जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र का निवासी सुमेर सिंह के पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। वह सोरों के मार्गशीर्ष मेले को देखने आया था। इसी दौरान उसे जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया और उसके पास मौजूद ढाई हजार रुपए की रकम मोबाइल एवं अन्य सामान लूट लिया। दोनों युवकों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। उनके परिवारीजन अस्पताल पहुंच गए हैं।