
कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से प्रधान राजकुमार यादव सुलतानपुर, जगन्नाथ यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुलतानपुर,सत्य नरायन यादव प्रधान जनपद अमेठी, शेर बहादुर यादव एडवोकेट हाईकोर्ट जनपद अमेठी तथा मिलन मित्रा जनपद लखनऊ सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं राजकिशोर सिंह के साथ देवेन्द्र प्रताप सिंह शानू जिला पंचायत अध्यक्ष बस्ती, जिला पंचायत सदस्य राम अनुज मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष नवीन पाठक, ब्लाक अध्यक्ष ओम पाठक, जिला पंचायत सदस्य जंग बहादुर चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख गोपाल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष सपा राघवेन्द्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सपा राज सिंह आदि सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहके मौके पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, महामंत्री एवं प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी वीरेन्द्र मदान, संगठन मंत्री शिव पाण्डेय एवं राजेन्द्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।