फिरोजाबाद में भतीजे अक्षय यादव को देंगे चुनौती
लखनऊ : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की 30 सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें शिवपाल फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। सूची के मुताबिक गाजियाबाद लोकसभा सीट से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्धनगर सीट से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवैश, मुजफ्फरनगर से डॉ.ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी ईलम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेन्द्र सिंह बली, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल सिंह यादव और बरेली से समन ताहिर का नाम घोषित किया गया है।
