
दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा को 11लाख का नगद पुरस्कार
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा के साहस और लगन की सराहना करते हुए उन्हें 11 लाख रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने अरुणिमा सिन्हा को उनके साहसिक कार्यों के लिए पहले सम्मानित किया था। नकद ईनाम देने की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मान तो दिया गया लेकिन नकद ईनाम देने में संकोच किया गया। वह युवाओं की प्रेरणास्रोत हैं। इस कारण वह यह घोषणा कर रहे हैं। राज्यपाल राम नाईक ने अपने संबोधन में यूपी दिवस मनाने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह यूपी में राज्यपाल बनकर आए थे तो यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में यह प्रदेश सर्वाेत्तम प्रदेश बन रहा है। यहां खिलाड़ियों का सम्मान हो रहा है तो सड़क पर बैठकर बाल काटने वाले नाई का भी सम्मान हो रहा है।