माया-अखिलेश ने किया गठबंधन का ऐलान, 38-38 सीटों पर लड़ेगी सपा-बसपा

बोलीं मायावती, बड़ा आंदोलन साबित होगा यह गठबंधन

मायावती जी का अपमान किया तो समझो मेरा अपमान किया

लखनऊ : आखिरकार प्रतीक्षाा की घड़ी खत्म हुई। लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। राजधानी होटल ताज में शनिवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका खुलासा किया है। लोकसभा चुनावों में बसपा 38 और सपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर मायावती ने कहा कि यह गठबंधन एक बड़ा आंदोलन साबित होगा। भाजपा ने बेईमानी से केंद्र व राज्य में सरकार बनाई है, इनको रोकने की हमने मिलकर उपचुनाव में हराने का काम किया। इनमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई। समाज के दलित व मुस्लिम और पिछड़े लोग परेशान हैं। इनके हितों के लिए हमने गेस्ट हाउस कांड को भी किनारे किया और हम मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

मायावती ने कहा कि जनहित में सपा और बसपा का गठबंधन हुआ। बीजेपी के तानाशाही रवैये से जनता परेशान है। देशहित में लखनऊ गेस्ट हाउस कांड से भी ऊपर उठकर यह गठबंधन हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ सन 1993 में विधानसभा चुनावों में काशीराम और मुलायाम सिंह के गठबंधन में चुनाव लड़ा गया और सरकार बनाई गई थी। बीजेपी की जहरीली, सांप्रदायिक और जातिवादी राजनीतिक से प्रदेश को दूर रखने की मंशा ऐसा किया गया था। देश में दोबारा ऐसे हालातों के बीच बीएसपी ने एक बार फिर ऐसा करने की जरूरत महसूस की है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा, मायावती जी का धन्यवाद देता हूं। भाजपा के पांच साल के शासन में दलितों पिछड़ों और महिलाओं पर अत्याचार किया। भाईचारे की जगह नफरत का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा कि पूरे देश मे अराजकता का माहौल है। केंद्र की नीतियों की वजह से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। केंद्र सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के नेता मेरी आवाज सुन लें, बसपा और सपा ने मिलकर भाजपा सरकार का सफाया करने का फैसला लिया है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने जिस दिन मायावती जी पर अशोभनीय टिप्पणी की थी, उसी दिन हमारे गठबंधन पर मुहर लग गई थी। बहन जी का धन्यवाद दूंगा कि उन्होंने हमें बराबर का सम्मान दिया। अगर मायावती जी का भाजपा नेता अपमान करेंगे तो वो हमारा अपमान होगा। भाजपा हमारे गठबंधन से घबड़ाकर दंगा भी करा सकती है, अब भाजपा के अत्याचारी सरकार का विनाश तय है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com