ब्रज क्षेत्र के भाजपा नेता की संदिग्ध हालात में मौत, भाजपाइयों में शोक

आगरा : शहर में शुक्रवार को भाजपा के ब्रज क्षेत्र कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन बीमारी से मौत होने की बात कह रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि राजेश कैंसर से पीड़ित थे। इससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की है। थाना लोहामंडी क्षेत्र के जगन्नाथपुरम में राजेश अग्रवाल की कोठी है। वो पहले बसपा में थे। इसके बाद भाजपा में शामिल हुए थे। राजेश अग्रवाल आगरा की उत्तर विधानसभा सीट से दो बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। राजेश अग्रवाल का लोहे का कारोबार है। रमेश चंद राजेश कुमार नाम से उनकी फर्म है। वो रीयल एस्टेट से भी जुड़े थे। उनकी मौत की खबर से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। तमाम भाजपा नेता उनके परिवार को ढांढस बंधाने आवास पर पहुंच रहे हैं। राजेश अग्रवाल के चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटी और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि राजेश कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com