Lucknow पुलिस का दावा, विरोधियों को फंसाने के लिए भाजपा नेता ने खुद कराया था हमला, घाव गहरा होने से हो गई मौत

लखनऊ : राजधानी के चर्चित और कई दिनों से अखबारों की सुर्खियां बने भाजपा नेता प्रतयुष त्रिपाठी “हत्याकांड” का खुलासा करते हुए सोमवार को पुलिस ने भाजपा नेता के 5 करीबी दोस्तों को गिरफ्तार कर दावा किया कि प्रत्युष ने अपने विरोधियों को जेल भिजवाने के लिए चाकू से खुद अपने ऊपर हमला करवाया था। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि प्रत्युष ने करीबी दोस्त अमित अवस्थी उर्फ राजा, आशीष अवस्थी, महेंद्र गुप्ता व अनिल राणा से साठगांठ करके अपने ऊपर हमला कराया था।इस मामले में दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। कैसरबाग थाना क्षेत्र के तालाब गगनी शुक्ल के रहने वाले भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रत्युष त्रिपाठी के ऊपर 3 दिसंबर की रात्रि बादशाहनगर में चाकू से “हमला” हुआ था।उन्हे ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा था और डीएम का घेराव कर एसएसपी कलानिधि नैथानी को सस्पेंड किए जाने की मांग की थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि 25 नवबंर को घर के पास प्रत्युष पर हमला हुआ था जिसकी नामजद रिपोर्ट होने के बावजूद पुलिस ने गिरफ्तारी नही की जिसके चलते ही उन पर दुबारा हमला हुआ और उनकी जान चली गयी। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता प्रत्युष के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे तथा मेयर डेढ़ लाख रूपए की मदद भी प्रत्युष की पत्नी को दे आयीं थी तथा दिनेश शर्मा ने मुख्यमंत्री से बात कर आवास व मदद दिलाए जाने का अश्वासन भी दिया था तथा भाजपा कार्यकर्ता लगातार 3 दिसंबर की रात से पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए थे। भाजपा नेताओं के दबाव के चलते ही इंस्पेक्टर कैसरबाग धीरेंद्र कुशवाहा को निलंबिथेकर दिया गया। प्रत्युष की घर के पास रहने वाले युवकों से 25 नवबंर को मारपीट हुई थी।

प्रत्युष ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी थी तो एक युवक की बहन ने भी प्रत्युष के खिलाफ छेड़छाड़ किए जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।प्रत्युष त्रिपाठी इसी मामले में नामजद युवकों को जेल भेजे जाने व सुरक्षा की मांग को लेकर पुलिस-प्रशासन पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। एसएसपी कलानिधि नैथानी के अनुसार पुलिस के दबाव में न आने के चलते ही प्रत्युष ने साजिश रचकर अपने दोस्तों से अपने ऊपर हमला करवाया पर गलती से चाकू फेफड़े में लग जाने, घाव गहरा होने व खून अधिक बहने से प्रत्युष की मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि प्रत्युष के पांच दोस्तों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com