फर्रुखाबाद पहुंचे केशव मौर्य, 120 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

फर्रुखाबाद : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को फर्रुखाबाद पहुंचे। यहां पर उन्होंने क्रिश्चियन इंटर कालेज में 120 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही जनसभा को भी सम्बोधित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एक दिवसीय जनपद दौरे पर पहुंचे। यहां पर उप मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। जहां से कार द्वारा सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचकर उन्होंने करोड़ों की परियोजनाओं को शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं में भोलेपुर क्रासिंग तथा शुकरुल्लापुर क्रासिंग के ओवर ब्रिज का भी शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने यहां पर प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के व्यापक इन्तजाम किये गए हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस कप्तान सन्तोष कुमार मिश्रा पल-पल पर हैलीपेड से सभा स्थल का जायजा लेते रहे। उप मुख्यमंत्री ने यहां पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों से साथ बैठक भी की। इसके बाद उनका मथुरा का कार्यक्रम है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com