10 हजार बाइकों पर निकले भाजपाई, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखार्इ

मिर्जापुर : मिशन लोकसभा चुनाव 2019 के तहत केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के प्रति आमजन को जागरूक करने, मिर्जापुर कमल संदेश यात्रा में 10 हजार बाइकों पर सवार होकर भाजपाई पूरे शहर में भ्रमण करते हुए चंदईपुर के लिए रवाना हुए। भाजपा उत्तर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। इसी श्रृंखला में 17 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में कमल संदेश यात्रा निकाली गई। प्रत्येक बूथ से 5 मोटर साइकिल से इस संदेश यात्रा में पहुंचे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी जिला मंत्री रमेश दुबे मिर्जापुर के विधायक रत्नाकर मिश्रा मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल विधायक चुनार अनुराग सिंह पटेल छानबे विधायक राहुल कोल मझवाँ विधायक सुचिस्मिता मौर्या इत्यादि भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं इस रैली का आरंभ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव एवं स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जीआईसी इंटर कॉलेज महुवरिया से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स रैली में सभी विधायक, पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी युवा मोर्चा महिला मोर्चा पिछड़ी मोर्चा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय तिवारी, पी.एन. सिंह कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संदीप कुमार पाठक किसान मोर्चा जिला मंत्री दुर्गेश कुमार सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह इत्यादि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com