भोपाल में यूनियन कार्बाइड गैस हादसे के दो साल बाद 26 अप्रैल 1986 को तड़के तत्कालीन रूस और मौजूदा यूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में विस्फोट हुआ। इसे दुनिया का सबसे भयावह परमाणु हादसा कहा जाता है। सालों के वैज्ञानिक व सरकारी जांच के बावजूद हादसे को लेकर कई सवालों के जवाब नहीं मिले। सबसे बड़ा सवाल यह है कि यहां हो रहे रेडिएशन का असर कब खत्म होगा और वे लोग व उनकी पीढ़ियां कब ठीक होंगी जो परमाणु रेडिएशन के शिकार हुए। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 50 लाख लोग इस हादसे से निकले रेडिएशन का शिकार बने। इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह से 4,000 से भी अधिक लोगों की मौत हुई।
दरअसल, 26 अप्रैल 1986 को यूक्रेन की राजधानी कीव से करीब 130 किमी उत्तर प्रिपयेट शहर में चेर्नोबिल पॉवर प्लांट लगना था। चेर्नोबिल पॉवर स्टेशन में चार न्यूक्लियर रिएक्टर थे और एक दशक में इन्हें बनाया गया था। जब हादसा हुआ तब दो रिएक्टर्स पर काम चल रहा था।इसी दौरान रिएक्टर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि रिएक्टर की छत उड़ गई। वहां 32 लोगों की मौत हो गई। रेडियोएक्टिव रेडिएशन हिरोशिमा और नागासाकी पर गिराए परमाणु बम से कई गुना अधिक था। हवा के साथ ये रेडिएशन उत्तरी और पूर्वी यूरोप में फैल गया।रेडिएशन फैलने से रूस, यूक्रेन, बेलारूस के 50 लाख लोग चपेट में आए। 2.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। लाखों लोगों का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ। 2000 में चेर्नोबिल में काम कर रहे आखिरी रिएक्टर को भी बंद कर दिया गया।
अन्य अहम घटनाएं:
1654 – यहूदियों को ब्राजील से निकाला गया।
1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 – यूनान की आजादी के समर्थन में रूस की तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा।
1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका में वकालत शुरू की और वहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 – पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष यान ने चांद की सतह को छुआ।
1964 – तंगांयिका और जंजीबार के विलय के बाद तंजानिया संयुक्त गणराज्य की स्थापना हुई और जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम राष्ट्रपति बने।
1975 – सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना।
1986 – तत्कालीन सोवियत संघ के यूक्रेन प्रांत के चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ,जिससे बड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी विकिरण हुआ।
1999 – नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2004 – ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 – भारत और उज़्बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 – जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
2009-अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इनकार किया।
2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’के रूप में करने का फैसला किया।
जन्म
1996 – विजय कुमार यादव- भारतीय जूडो खिलाड़ी हैं।
1987 – नितिन बोस- प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक,छायाकार और लेखक।
1942 – मीनू मुमताज़- भारतीय अभिनेत्री थीं।
1908 – सर्वमित्र सिकरी- भारत के भूतपूर्व 13वें मुख्य न्यायाधीश थे।
1892 – कृष्ण चन्द्र गजपति- भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1864 – पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी- स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
निधन
2010 – प्रभा राव- राजस्थान की राज्यपाल।
2005 – स्वामी रंगनाथानन्द – ‘रामकृष्ण संघ’के हिन्दू संन्यासी थे। उनका पूर्व नाम ‘शंकरन कुट्टी’था।
1987 – शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर-जयकिशन)।
1982 – मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक
1969 – लछमन सिंह गिल- शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ थे।
1920 – श्रीनिवास अयंगर रामानुजन- आधुनिक काल के महान् भारतीय गणितज्ञ।
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
चेरनोबिल दिवस
विश्व बौद्धिक सम्पदा दिवस
————–
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश
