बूथ कमेटी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन, पूरी लगन के साथ लोस चुनाव में जुटने का आहृवान

-डा. दिनेश शर्मा, गोपाल जी और स्वाति सिंह सहित प्रमुख नेताओं ने किया बूथ समितियों का अभिनंदन

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता एवं पदाधिकारीगण बूथ समितियों के अभिनंदन के लिए बूथ तक पहुँच रहे हैं। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के साथ मध्य विधानसभा की बूथ संख्या- 74,75,76 की बूथ समितियों के कार्यकर्ताओं का नादान महल रोड स्थित राधाकृष्ण मंदिर में पहुँचकर अभिनंदन किया। नेताओं ने बूथ समिति सदस्यों को केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने एवं 2019 में किये गये विकास कार्यों के बल पर जनता से भाजपा के पक्ष में सहयोग की अपील का आह्वान करते हुये आगामी कार्यक्रमों में पूरी महनत के साथ काम करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त अवध क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने मध्य विधानसभा की बूथ संख्या- 150,151,157, प्रदेश महामंत्री एवं महानगर प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या- 149,150,151, संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या- 116,122, प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रभारी बृज बहादुर ने पश्चिम विधानसभा की बूथ संख्या- 329,314,315, अवध क्षेत्र संगठन महामंत्री प्रद्युम्न ने कैण्ट विधानसभा की बूथ संख्या- 69,70,71,72,73,74,75, प्रदेश महामंत्री, विधायक पंकज सिंह ने कैण्ट विधानसभा की बूथ संख्या- 200,201,202,203,204,205,206, 207,208,209 एवं पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या- 46,54,55, पूर्व विधानसभा के विधायक, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आशुतोष टण्डन ‘‘गोपाल जी’’ ने पूर्व विधानसभा की बूथ संख्या- 9,10,11, सरोजिनीनगर विधानसभा की विधायक, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वाती सिंह ने सरोजिनीनगर विधानसभा की बूथ संख्या- 334,335,336, 337,338, 339,340, महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या- 184,185, 186,234,237, महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया ने उत्तर विधानसभा की बूथ संख्या- 46,47,48, महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने सरोजनीनगर विधानसभा की बूथ संख्या- 149,150,151 सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अंगवस्त्र एवं पुष्प से बूथ समितियों का अभिनंदन किया गया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com