राज्यपाल ने दीपावली पर्व की बधाई दी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक दीपावली के पावन पर्व पर 7 नवम्बर, 2018 को राजभवन में पूर्वान्ह 11:00 से अपरान्ह 10:00 बजे तक गणमान्य नागरिकों तथा वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर दीपावली की बधाई देंगे। राज्यपाल ने प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की है, उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपों का यह पर्व सुख एवं समृद्धि का प्रतीक है। दीपावली का पर्व सभी लोगों के जीवन में नई खुशियों का संचार करे। राज्यपाल ने कहा कि असली खुशी दूसरों के साथ अपनी खुशी बांटने में ही है। पर्वों पर हमें गरीब, जरूरतमंदों को साथ लेकर अपनी खुशियों में उन्हें भी सम्मिलित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुशियों का पर्व दीपावली भाईचारे और सद्भाव के माहौल को मजबूत करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com