धनतेरस पर राशियों के आधार पर खरीदें अलग-अलग सामान, होगा लाभ -सुजीत श्रीवास्तव

सुजीत श्रीवास्तव

संतकबीरनगर। पूर्वाचल के जाने माने ज्योतिषाचार्य सुजीत श्रीवास्तव ने रविवार की देर शाम प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि धनतेरस पर्व पर धातुओं एवं अन्य सामग्रियो की खरीद राशियों के अनुसार होनी चाहिए। इससे जातक का लाभ होगा। उन्होंने बताया कि धनतेरस को सामान खरीदने की प्रथा है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन स्वर्ण आभूषण और चांदी के सिक्के खरीदने की परम्परा है। ज्योतिष में 12 राशियां होती हैं और प्रत्येक राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। यदि यही खरीददारी हम राशि अनुसार करें तो शुभता में वृद्धि होती है। उन्होने बताया कि मेष इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक ताम्र पात्र, फूल के बर्तन, स्वर्ण आभूषण, स्वर्ण के सिक्के खरीदें तो बेहतर होगा। उन्होने बताया कि वृष इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग चांदी के सिक्के क्रय करें। इसके अलावा चांदी के बर्तन, चांदी से बने आभूषण, हीरे की अंगूठी या जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वस्त्र और वाहन खरीद सकते हैं।

उन्होने बताया कि मिथुन इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। वस्त्र क्रय करें। चांदी के सिक्के और आभूषण, हीरे के आभूषण, चांदी के पात्र और वाहन खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि कर्क इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। स्वर्ण आभूषण खरीदिए। ताबें के बर्तन, फूल की थाली, सोने के सिक्के, चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदें तो शुभ होगा। सिंह इस राशि का स्वामी सूर्य है। स्वर्ण के सिक्के, स्वर्ण के आभूषण, ताम्र और फूल के पात्र, धार्मिक पुस्तक और कलम खरीदना शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि कन्या इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के जातकों को वस्त्र वो भी हरे रंग या नीले रंग का खरीदना विशेष शुभकारी है। चांदी के सिक्के, हीरा, वाहन तथा चांदी के पात्र खरीदना शुभ रहेगा। उन्होने बताया कि तुला इस राशि का स्वामी शुक्र है। आज के दिन वाहन खरीदें। चांदी तथा हीरे के सामान क्रय करना शुभ है। वस्त्र और स्टील के बरतन खरीदें। वृश्चिक इस राशि का स्वामी मंगल है। जमीन या मकान खरीदने की तारीख इसी दिन तय करें। ताबें के पात्र तथा पूजा घर के सामान खरीदें।

उन्होने बताया कि स्वर्ण आभूषण क्रय करना शुभ फलदायी है। धार्मिक पुस्तक और फूल के बरतन खरीदें। धनु इस राशि का स्वामी है गुरु। धार्मिक पुस्तक खरीदें। स्वर्ण के सिक्के और आभूषण का क्रय करें। फूल के पात्र लें। वाहन भी क्रय कर सकते हैं। मकर इस राशि के स्वामी हैं शनि। लोहे के सामान खरीदें। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का क्रय कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्य सुजीत श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन खरीदना शुभ है। चांदी के सिक्के लें। चांदी और हीरे के आभूषण खरीदना शुभकारी है। कुंभ इस राशि का स्वामी शनि है। लोहे के सामान लें। इलेक्ट्रानिक सामान लें। स्टील के बरतन खरीदें। चांदी और हीरे के आभूषण क्रय करना शुभ फल प्रदान करेगा। मीन इस राशि का स्वामी है गुरु। उन्होने बताया कि धार्मिक पुस्तक खरीदें। सोने के आभूषण तथा सिक्के लें। तांबे और फूल के बर्तन खरीदें। वाहन भी ले सकते हैं। जमीन या मकान के भी खरीदने की शुभ तिथि है। विशेष ध्यान रखने वाली बातें सिंह राशि के लोग लोहे के पात्र और वाहन का क्रय करने से बचें। मकर और कुम्भ के जातक स्वर्ण और ताम्र के सामान मत खरीदें। मेष और वृश्चिक के जातक हीरे का सामान कदापि मत खरीदें। वृष और तुला राशि के जातक स्वर्ण के आभूषण इत्यादि मत खरीदें। कर्क राशि के जातक वस्त्र खरीदने से बचेंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com