राजनाथ सिंह ने असोम के तिनसुकिया में आम लोगों पर उल्फा के हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया

 असोम के तिनसुकिया में उल्फा के हमले को लेकर गृह मंत्री राजनाथ सिंह बेहद गंभीर हैं। लखनऊ में आज विद्या भारती स्कूल के राष्ट्रीय स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन पर राजनाथ सिंह ने पुरस्कार वितरण किया।

पीएसी 35वीं वाहिनी महानगर में राजनाथ सिंह ने असोम के तिनसुकिया में आम लोगों पर उल्फा के हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की कायराना हरकत जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस प्रकरण पर मैंने असोम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल से बातचीत की है।

लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने विद्या भारती को विश्व की श्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में से एक बताया। उन्होंने कहा कि मैं 15 वर्ष की आयु से इस संस्थान से अच्छी तरह से परिचित हूं। यह संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर काम करता है। दुसरी जगहों के मुकाबले यहां के बच्चों की बातचीत में अंतर होता है।

ज्ञान के साथ संस्कार भी देना जरूरी होता है। ज्ञान में संस्कार ही समाज के लिए कल्याण है। राजनाथ ने कहा कि 13 हजार विद्या भारती स्कूल हैं। एकल विद्यालय हैं। सब मिला कर विद्या भारती स्कूल राष्ट्र निर्माण कर रहा है। भारतीय मूल्यों को बच्चों के मन में बैठाया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं भारत के संस्कार का आज विश्व के दूसरे देशों में भी आकर्षण है।

इस यथार्थ को सब स्वीकार कर रहे हैं। यह भारतीय संस्कृति का मान बढ़ा रही है। मैं कहना चाहता हूं कि विद्या भारती ने केवल भारत ने पूरे विश्व को अपना परिवार माना है। दूसरे देशों ने ऐसा कोई उद्घोष कभी नहीं किया। हम पूरे विश्व को श्रेष्ठ बनाएंगे। भारत के पास ऐसा ज्ञान विज्ञान नही है। जो भी ज्ञान आया है वह गंगा के किनारे से आया है। विद्या भारती महत्वपूर्ण है।

पूर्वी यूपी ने जीते सर्वाधिक पदक

विद्या भारती के 31 वें राष्ट्रीय खेल में पूर्वी यूपी ने सर्वाधिक पदक जीते हैं। 35 वीं वाहिनी पीएसी स्टेडियम में आज इसका समापन गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) में एक स्टेट का दर्जा रखने वाले और शिक्षा माध्यम से राष्ट्र पुनर्निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय विद्या भारती के तत्वावधान में 30 वर्ष से अखिल भारतीय स्तर पर एथलेटिक्स की प्रतियोगिता हो रही है। इस बार 31वें संस्करण में 11 क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।

इनमें उत्तर क्षेत्र, पश्चिमी उप्र क्षेत्र, पूर्वी उप्र क्षेत्र, उत्तर पूर्व क्षेत्र, राजस्थान क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, दक्षिण मध्य क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र, पूर्वोत्तर क्षेत्र व मध्य क्षेत्र के स्कूल की टीमों ने भाग लिया। इसमें अंडर-14, 17, 19 बालक-बालिका वर्ग में एथलेटिक्स मुकाबले होते हैं। दक्षिण-मध्य क्षेत्र से 105 खिलाड़ी मुकाबले में उतरे थे। प्रतियोगिता में पूर्वी यूपी पहले, दक्षिण क्षेत्र दूसरे और पश्चिम क्षेत्र तीसरे नंबर पर रहा।

पूर्वी यूपी का दबदबा प्रतियोगिता में पहले दिन से ही देखने को मिला जो अंतिम दिन तक कायम रहा। पूर्वी यूपी ने 38 गोल्ड 26 सिल्वर व 13 ब्रांज सहित कुल 77 पदक जीते। दक्षिण क्षेत्र ने 16 गोल्ड, 15 सिल्वर व 10 ब्रांज के साथ कुल 41 पदकों पर कब्जा जमाया। पश्चिम क्षेत्र 6 गोल्ड, 13 सिल्वर और 10 ब्रांज मेडल सहित कुल 29 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com