यांगून। वर्ष 2024 के बीते 9 महीनों में म्यांमार में कितनी यातायात दुर्घटनाएं हुई हैं, इस पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। सड़क परिवहन प्रशासन विभाग (आरटीएडी) ने रविवार को एक रिपोर्ट जारी कर बताया कि इस वर्ष जनवरी से सितंबर तक म्यांमार में कुल 2,896 यातायात दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 1,489 लोग मारे गए और 4,182 अन्य घायल हुए।