कानपुर आगमन पर सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

मण्डलीय समीक्षा बैठक में गीता सिंह ने दिये दिशा निर्देश

कानपुर नगर : समाजवादी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह का कानपुर आगमन पर नवीन मार्केट स्थित सपा ग्रामीण कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सपा ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव, ग्रामीण महिला जिलाध्यक्षा आशा सिंह, प्रदेश सचिव पूनम यादव जिलाकोषाध्यक्ष अहिबरन सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान गीता सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमे समाजवादी पार्टी महिला संगठन को ज्यादा से ज्यादा मजबूती देना है और आशा सिंह इसके लिए लगातार प्रयासरत रहती है। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान सरकार में जनता को खासकर महिलाओं को जो परेशानी हो रही है एसी सपा सरकार में कभी भी स्थित नही रही। मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह ने सदैव आम जनता और महिलाओं के हितों के लिए कार्य किया। लाभदायी योजनाये बनाई। बढती हुई मंहगाई पर भाजपा सरकार की कोई लगाम नही है। इसका प्रभाव गृहणियों पर पड रहा है क्यों कि उन्हे गृहस्थी चलानी पडती है। नोट बंदी के नाम पर महिलाओं की बचत को मिटाने का काम किया गया है। आने वाले चुनाव में हम सब मिलकर पुनः सपा की सरकार बनायेगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने कहा कि हमें और हमारे संगठन की प्रत्येक महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ता महिला साथियों को कमरतोड मेहनत करनी होगी। कहा हम लगातार प्रयास कर रहे है। हम बूथ स्तर पर घर-घर जाकर महिलाओं को सपा से जोडने का काम कर रहे है। सपा की नीतियो को बता रहे है। संकल्प लेते हुए कहा कि इस बार चुनाव में पार्टी के लिए महिलाये जी-जान से कार्य में जुटी हुयी है और महिलाओं की कार्यप्रणाली की इस बार अहम भूमिका होगी। अहिबरन सिंह ने बताया कि प्रदेश महिला अध्यक्ष गीता सिंह का आज स्वागत किया गया है तथा उन्होने एक सभा के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देकर महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है जिससे महिला कार्यकर्ता नई ऊजा के साथ पार्टी के लिए काम करेगी और आने वाले चुनाव में एक बार फिर प्रदेश में सपा का ही परचम फहरायेगा क्यों कि भाजपा को जनता ने देख लिया है और तुलना भी कर लिया है कि जनता हित में कौन सी सरकार कितना कार्य करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष आशा सिंह ने किया। इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अहिबरन सिंह यादव, सरला शुक्ला, गायत्री देवी, गीता दुबे, मंजू यादव, मंजू लता यादव, मंजू सचान, सोमवती संखवार, अनुसुईया, धर्मेन्द यादव जिला सचिव, प्रदीप यादव, सुनील यादव सहित सैकडो की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com