ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 12 जून 2024 दिन बुधवार को 10 :30 बजे के बाद प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण, सौभाग्य, कला, सुख और साहित्य कारक ग्रह शुक्र का गोचर अपनी स्वराशि वृषभ से बुध की राशि मिथुन में होगा। मिथुन राशि में भी शुक्र देव अपना संपूर्ण प्रभाव देंगे। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से किसी भी क्रूर ग्रह की दृष्टि नहीं पड़ेगी। शुक्र अपना पूरा प्रभाव 6 जुलाई 2024 तक मिथुन राशि में रहकर प्रभाव स्थापित रहेगा। शुक्र का मिथुन राशि में गोचर करने से 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं।
मेष राशि के जातकों का धनेश सप्तमेश होकर धन पराक्रम भाव में गोचर करेगा। परिणाम स्वरुप जीवनसाथी के सहयोग प्यार में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। दैनिक फायदे हो सकते हैं। पार्टनरशिप के कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक कार्यों में प्रगाति की स्थिति बन सकतीहै। अंदर डर रहने की संभावना रहेगी।
वृषभ राशि
लग्नेश एवं रोगेश होकर धन भाव में गोचर करेंगे। पारिवारिक कार्यों में वृद्धि होगी। वाणी व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। पेशाब संबंधित बीमारी हो सकती है। मनोबल बढ़ेगा। धन से संबंधित कार्यों में उन्नति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मानसिक खुशी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। बौद्धिक क्षमता के आधार पर कार्यों में प्रगाति होगी। वैवाहिक जीवन और प्रेंम संबंधों में मधुरता आएगी। दैनिक आय में इजाफा होगा। भौतिक संसाधनों की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
लाभेश एवं सुखेश होकर व्यय भाव में गोचर आरंभ करेंगे। भोग विलासिता के खर्च में वृद्धि हो सकती है। खास व्यक्ति से तनाव की स्थिति बन सकती है। आर्थिक वृद्धि के लिए अधिक श्रम की आवश्यकता होगी। सुख के संसाधनों पर खर्च बढ़ेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
पराक्रमेश एवं राज्येश होकर लाभ भाव में स्वगृही गोचर करेगा। परिणाम स्वरुप आर्थिक स्थिति मजबूत बनेंगी। व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में परिवर्तन एवं प्रगति होगी। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भाई-बहनों और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।