भाजपा सरकार में किसानों की कोई सुध लेने वाला नहीं : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में किसी की कोई सुनवाई नहीं है। जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही है। किसानों की हालत बहुत खराब है। बावजूद इसके उत्तर प्रदेश सरकार इसकी कोई सुध नहीं ले रही। दुग्ध-किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी की सरकार ने उत्तर प्रदेश को मदर डेरी व अमूल के दो नये प्रोजेक्ट दिये थे। अमूल से भी पुरानी प्रदेश की प्रख्यात पराग डेरी को समाजवादी सरकार में नवीनीकरण-आधुनिकीकरण के लिये सर्वाधिक बजट दिया गया था। इसकी क्षमता एक लाख लीटर दूध की थी। समाजवादी सरकार ने विकास की दृष्टि को नयी दिशा दी थी।

श्री यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर धोखा हुआ है। राज्य में छोटे उद्योग-धंधे चौपट हो गये है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को भाजपा ने रोक दिया। लोकतंत्र में झूठ बोलने की सीमा तय होनी चाहिए। भाजपा की नीति झूठ बोलने की रही है। भाजपा सरकार नौजवानों के सपनों को पूरा करने और रोजगार देने की योजना कब से शुरू करेगी? भाजपा की नियत और नीति ही जनविरोधी और विकास विरोधी है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार परम्पराओं और संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जेल भेज दो, ठोक दो वाली भाषा बोलना अलोकतांत्रिक है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्रीजी मौन हैं। समाजवादी सरकार में यूपी 100 के माध्यम से आपराधिक घटनाओं में कमी आयी थी जबकि भाजपा सरकार ने इस व्यवस्था को बदहाल कर दिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को डंडो से हांका जा रहा है। भाजपा विद्वेष और नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की साम्प्रदायिकता का मुकाबला सिद्धांतों से किया जा सकता है। विचारधारा का मुकाबला विचारधारा से ही होगा। भाजपा सरकार को नाम और काम का अंतर सीखना चाहिए। आखिर भाजपा कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी? डेढ़ वर्ष बीत चुका है विकास का काम कब शुरू होगा? श्री यादव ने कहा कि विकास के लिए रणनीति कब बनेगी? भाजपा को जवाब देना चाहिए। हर दिन गोबर और झाडू की बात से जनता का कोई भला नहीं हो सकता। साढ़े चार वर्ष केन्द्र और डेढ़ वर्ष राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है। भाजपा असफल राजनीतिक दल है। जनता की आशाओं पर इसने पानी फेरा हैं। भाजपा ने राज्य की जनता के सपनों को तोड़ने का पाप किया है। राज्य की जनता सच्चाई से अवगत है। जनता अनन्त काल तक इंतजार नहीं कर सकती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com