डॉ.लोहिया के रचना और संघर्ष के रास्ते पर ही चल रही सपा : अखिलेश

-सपा अध्यक्ष ने लोहिया ट्रस्ट जाकर डा.लोहिया को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज डॉ0 लोहिया की पुण्यतिथि पर लोहिया पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ और पार्टी मुख्यालय स्थित डॉ0 लोहिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्रीयादव ने कहा कि डॉ0 लोहिया ने रचना और संघर्ष का जो रास्ता बताया था उन्हीं के सिद्धांतों पर समाजवादी पार्टी चल रही है। समाजवादी पार्टी ने कभी जाति-धर्म की राजनीति नहीं की बल्कि गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ती रही है। डॉ0 लोहिया के सपनों को जब भी समाजवादी सरकार बनीं तो पूरा करने का काम किया गया।

श्री यादव ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के एक मंच पर आने का उल्लेख करते हुए कहा कि जे.पी. ने सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया था। हम लोगों ने अब भाजपा के सम्पूर्ण सफाये का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा जनता जाग गई है उसे बस चुनाव का इंतजार है। जनता भाजपा के धोखे व बहकावे में नहीं आएगी और उसका पूरा सफाया करके ही दम लेगी।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने विकास का रास्ता रोक दिया है। केन्द्र की पांच साल और उत्तर प्रदेश में दो साल की भाजपा सरकारों ने कोई काम नहीं किया। इस अवसर पर अहमद हसन, सुशीला सरोज, एस.आर.एस. यादव, लीलावती कुशवाहा, मीरा वर्धन, शंखलाल मांझी, रविदास मेहरोत्रा, उदयवीर सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, नफीस अहमद, गौरव दुबे, अनुराग यादव, जावेद आब्दी, फाकिर सिद्दीकी, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, विजय सिंह, अशोक यादव ‘देव‘, सागर धानुक, जयसिंह जयंत, चंद्रिका पाल, गीता पाण्डे, अजीत प्रताप सिंह, सर्वेश यादव, रूबी खान, मुन्नी पाल, राम प्रकाश यादव, राजेश कुमार गूजर आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com