रायबरेली में सुबह छह बजे फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, मे जिसमें छह यात्रियों की मौत दर्जनों लोग घायल हैं।

 रायबरेली के हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पास Train No: 14003 Up (MaLDa Town -NDLS Exp) फरक्का एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीअारएम ने बताया है कि हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सुबह लगभग 6.11 बजे हरचंदपुर में लूप लाइन पर न्यू फरक्का एक्सप्रेस की नौ बोगियां डीरेल हो गई। इनमें छह बोगियां पूरी तरह से रेलवे ट्रैक से बाहर हो गई और महिला व दिव्यांग बाेगी पलट गई। इसी बोगी के लोग सबसे ज्यादा हताहत हुए।हादसे में बिहार के मुंगेर जिले के लक्ष्मीपुर निवासी रसिक लाल मांझी के दो बच्चों सौगंध (8) और दिनेश (5) की मौत हो गई। रसिक, उसकी पत्नी अनीता और दो साल का मासूम राहुल हादसे में घायल हो गए। ये सभी

माल बोगी में बैठे थे। बिहार के खड़गपुर, मुंगेर निवासी मोहन की एक साल की बेटी व मोना, पत्नी सुनीता की भी हादसे में जान चली गई। मोहन का मासूम बेटा रवि (6) अपनी एक साल की बहन सोना का इलाज जिला अस्पताल में करा रहा है। कुल सात लाेगों के मरने की सूचना है। जिला अस्पताल में छह डेड बाडी अभी तक आयीं हैं। 36 से ज्यादा घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पूरा स्वास्थ्य महकमा घायलों के इलाज में लगा है। प्राइवेट हास्पिटल के सर्जन व चिकित्सक भी जिला अस्पताल में डटे हुए हैं। हादसा कैसे हुअा अभी यह पता नहीं चला है।

मुख्यमंत्री योगी अादित्यनाथ ने तुरंत राहत पहुंचाने के अादेश दिये हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी खुद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं रेल मंत्री पियुष गोयल ने मृतक अाश्रितों को 5 लाख रुपये और गंभीर घायलों को एक लाख मुआवजा जबकि मामूली घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर: 

  • 05412-254145, 027-73677
  • 0612-2202290
  • 0612-2202291
  • 0612-2202292

Rly Phone No

  • 025-83288

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार तड़के सुबह करीब छह बजे रायबरेली होते हुए दिल्ली जा रही न्यू फरक्का एक्सप्रेस की छह बोगियां पटरी से उतर गईं। रेल हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई यात्री जख्मी हो गए। इसके चलते अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा रायबरेली के हरचंदपुर स्टेशन के पास हुआ है। मृतकों में एक महिला और एक बच्चा भी शामिल है।

फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। अभी मुकम्मल राहत कार्य की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि 100 डायल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई है। तीन शव बोगी के नीचे दबे मिले हैं। बाकी बोगियों को काटने की तैयारी हो रही है। हादसे में दो दर्जन से ज्यादा घायल।

सुबह होते हुई मची चीखपुकार
हादसे के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। अचानक से बोगियां पटरी से उतर गईं। देखते ही देखते चीखपुकार मच गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग फौरन मदद को दौड़ पड़े। उधर, मौके पर एनडीआरएफ की टीमें रवाना कर दी गई। स्थानीय पुलिस और ऐंबुलेंस भी मौके पर है। घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com