सीएम योगी आदित्यनाथ तथा केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे दो हाईवे का शिलान्यास

मेरठ मंडल को आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बड़ी सौगात देंगे। आज सहारनपुर में सहानपुर-दिल्ली हाईवे का शिलान्यास होगा। इससे पहले बागपत में आज दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का शिलान्यास कार्यक्रम होगा। इसके बाद दोनों जगह पर निर्माण कार्य आज से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहारनपुर में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शिलान्यास करेंगे। 124 किलोमीटर लंबे हाईवे के निर्माण में 1505 करोड़ की लागत आने का अनुमान है। बागपत के बड़ौत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे के शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ौत के जाट कालेज स्पोर्ट्स ग्राउंड पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोपहर 1.45 और मुख्यमंत्री दो बजे पहुंचेगे। शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। बागपत में कार्यक्रम के बाद सहारनपुर पहुंचेंगे। वहां शाम चार बजे साउथ सिटी ग्राउंड निर्भयपाल शर्मा मार्ग पर हाईवे के सहारनपुर-शामली खंड का शिलान्यास करेंगे। करीब सवा घंटे के कार्यक्रम के बाद दोनों नेता सरसावा एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे। कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री मनसुख मांडविया, डा. सत्यपाल सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, मंत्री सुरेश राणा, डा. एसपी सिंह बघेल, डा. धर्म सिंह सैनी व क्षेत्रीय सांसद व विधायक मौजूद रहेंगे।

सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी सहारनपुर-दिल्ली हाइवे का शिलान्यास कर एक मंच से सहारनपुर की जनता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3:30 तीन बजे बागपत से हेलीकाप्टर से सहारनपुर पुलिस लाइन में सायं 3.55 पर पहुंचेंगे। यहां से वह चार बजे कार्यक्रम स्थल साउथ सिटी ग्राउंड निर्भयपाल शर्मा मार्ग पर जाएंगे और यही पर सहारनपुर-शामली खंड का केंद्रीय मंत्री के साथ शिलान्यास करेंगे। करीब सवा घंटा यहां रुकने के बाद वह सांय 5.20 बजे पुलिस लाइन में बने हेलिपैड पर जाएंगे और वहां से साढे पांच बजे सरसावा हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे और राजकीय वायुयान से लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

इससे पहले बागपत में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनता को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का पूरा जिम्मा एनएचएआइ को सौंपा गया है।

जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत में होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह, सड़क परिवहन राज्यमंत्री मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी भाग लेंगे।

बागपत के बड़ौत में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे-709बी के निर्माण की सभी वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कार्यदायी संस्था को लेटर आफ अंडर टेकिंग जारी कर दिया गया है। अब 11 सितंबर को शिलान्यास होते ही निर्माण शुरू होगा। हाईवे कुल 154 किमी लंबा होगा। बागपत में इस फोरलेन हाईवे की लंबाई 61.409 किमी है। इसके निर्माण पर 726.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बागपत के हिस्से में छह पुल, 121 पुलिया, 30 बस पड़ाव, कचकार मेजर इंटरसेक्शन तथा 81 माइन इंटरसेक्शन बनेंगे। 18 से 24 माह में इसका निर्माण पूरा होगा। बागपत का हिस्सा बनने के बाद लोनी से दिल्ली तक हाईवे का निर्माण शुरू किया जाएगा। यह हाईवे बागपत समेत पश्चिम यूपी की रीढ़ है। इसके बनने से जहां बागपत का विकास होगा वहीं यह हाईवे सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड, हिमांचल प्रदेश और हरियाणा राज्य जो देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील राज्य है और इनकी सीमाएं इस क्षेत्र से लगी हैं। इस कारण हाईवे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com