उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में 60 साल से ऊपर के एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष के चिन्हित बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का टीकाकरण मार्च 2021 को भी जारी रहा। , फरवरी को प्रथम खुराक से अच्छादित स्वास्थ्य कर्मियो एवम फ्रंटलाइन वर्कर को कोविड की द्वितीय खुराक भी दी गई।

कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन वैक्सीन दोनो प्रकार की वैक्सीन का उपयोग किया गया। रात 9 बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 140270 लाभार्थियो का कोविड टीकाकरण किया गया है।
सभी जनपदों में टीकाकरण स्थलो पर पर्याप्त आवश्यक इंतजाम थे। टीकाकरण के पश्चात लाभार्थियों को आधे घण्टे की अवधि के लिए ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। लाभार्थियों के पास उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर टीकाकरण पूर्ण होने के संदेश के साथ टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र डाउनलोड करने हेतु एक लिंक भी भेजा गया है, जिसके माध्यम से वे अपना प्रमाण पत्र प्रिंट कर सकते हैं या डिजिलॉकर मे सुरक्षित भी रख सकते हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं। आज प्रति रक्षित किए गए लाभार्थियों की द्वितीय खुराक दिनांक 5 अप्रेल 2021 को उसी टीकाकरण स्थल पर दी जाएगी।
प्रदेश के चिन्हित स्वास्थय केन्द्रों पर दिनांक 8 मार्च को पुनः 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क कोविड टीकाकरण किया जाएगा। उस दिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में सिर्फ महिलाओं के लिए तीन विशेष
टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे। टीकाकरण सम्बन्धी किसी भी जानकारी और समस्या के लिए राज्य हेल्पलाइन नम्बर 104 और राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर 1075 पर सम्पर्क किया जा सकता है।