
जिम्मेदारी मिलने के बाद शनिवार को कानपुर आये उप मुख्यमंत्री ने पाण्डु नगर स्थित पूर्व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष एलडी रुपानी के आवास पर पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बूथ वार पार्टी की पहुंच की चर्चा की गयी। इस सीट पर जीत को लेकर उप मुख्यमंत्री पूरी तरह से आश्वान्वित दिखे। उप मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बैठक में बूथ स्तर मंडल स्तर के अध्यक्षों के साथ चुनाव की रणनीति तय की गई है। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में जो भी भाजपा उम्मीदवार खड़ा होगा वह बड़े अंतर से जीत हासिल करेगा क्योंकि भाजपा का हर कार्यकर्ता उम्मीदवार होता है। इसके साथ ही केन्द्र और प्रदेश सरकार जिस तरह से जनता के लिए कार्य कर रही है उससे जनता के दिल में भाजपा की अच्छी तरह से जगह बन चुकी है। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा उपचुनाव में कोई अकेले लड़े या सब मिलकर लड़े जीत तो भाजपा की ही होनी है। हाल में हुई बारिश से शहर के जलमग्न होने पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बारिश में हर जगह यही हाल होता है।