सवर्ण आरक्षण पर सरकार के खिलाफ किया आर-पार का ऐलान

लखनऊ :  बागी तेवर अपनाकर भाजपा से इस्तीफा देने वाली बहराइच से भाजपा सांसद रही सावित्रीबाई फुले ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ सवर्ण आरक्षण के मुद्दे पर आर पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए सावित्रीबाई फुले ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार संविधान प्रदत्त आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है और सवर्ण आरक्षण विधेयक को संसद में सरकार ने पास कराया है। यह उसी की दिशा में एक कदम है।
सावित्रीबाई फुले ने आरोप लगाते हुए कहा कि आने वाले समय में केंद्र सरकार आरक्षण का आधार शैक्षिक और सामाजिक पिछड़ेपन से हटाकर आर्थिक आधार पर कराना चाहती है। पत्रकारों के साथ बातचीत में सावित्रीबाई फुले ने कहा कि जो भी गठबंधन मोदी सरकार के खिलाफ मजबूती से चुनाव लड़ेगा वे उसी को अपना समर्थन देंगी। हालांकि भाजपा से त्यागपत्र देने के बाद सांसद पद से इस्तीफा न देने के सवाल पर वे कुछ नहीं बोली कुल मिलाकर सावित्रीबाई फुले ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले चुनाव में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से विपक्षी गठबंधन का साथ देने वाली है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com