महिला सुरक्षा के लिए जनसामान्य को संवेदनशील बनाने की जरूरत : कुमार केशव

एलएमआरसी में मनाया गया निर्भया चेतना सप्ताह

-हेमन्त सिंह

लखनऊ : लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) ने बुधवार को निर्भया ज्योति ट्रस्ट के साथ मिलकर महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को रेखांकित करते हुए निर्भया चेतना सप्ताह मनाया। इस अवसर निर्भया के माता-पिता ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में नव नियुक्त प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुए जीवन के हर पहलू में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक बनने का संदेश दिया। निर्भया चेतना सप्ताह के दौरान एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने कहा कि लखनऊ मेट्रो हमेशा से ही महिला यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध रहा है। इसलिए अब समय की मांग है कि जन सामान्य को महिलाओं की सुरक्षा और देखभाल के लिए संवेदनशील बनाया जाए। महिलाएं हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी गैर मौजूदगी में हम अपने अस्तित्व की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने दूसरों के सहयोग के प्रति हमेशा तत्पर रहने का भी संदेश दिया।

निर्भया के माता-पिता ने ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो डिपो में नवनियुक्त प्रशिक्षुकों को संबोधित करते हुए जीवन के हर पहलू में महिलाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक बनने का संदेश दिया। जागरुकता की इस मुहिम के अंतर्गत उन्होंने यात्रियों के साथ ट्रांसपोर्ट नगर और चारबाग मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो यात्रा की। इस यात्रा के माध्यम से यह दर्शाया गया कि लखनऊ मेट्रो किस प्रकार शहर वासियों को यातायात का एक सुलभ और सुरक्षित साधन उपलब्ध करा रहा है। चेतना सप्ताह के दौरान महिलाओं के लिए एक सुरक्षित यातायात माध्यम की आवश्यकता के लिए एक विशेष सत्र का भी आयोजन किया गया। इस सत्र में निर्भया के माता-पिता ने श्निर्भया चेतना सप्ताहश् की भूमिका और उद्देश्य पर चर्चा करते हुए महिलाओं और उनकी सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बातचीत की। इसके बाद यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ, जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी में घर पर ही महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के बारे में बताया गया। निर्भया ज्योति ट्रस्ट के माध्यम से निर्भया के माता-पिता समाज में महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने और जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं के अद्वितीय योगदान के संबंध में जागरुकता के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।

इस मौके पर रेड ब्रिगेड नामक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने लखनऊ मेट्रो के सहयोग से एक दिवसीय कार्यक्रम ‘रात का उजाला‘ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड की टीम ने लड़कियों एवं महिलाओं के एक दल को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए प्रशिक्षण सत्र के साथ-साथ लड़कियों के अंदर आत्मविश्वास को संबल देने से जुड़ी एक कार्यशाला का आयोजन किया। रेड ब्रिगेड के सदस्यों ने अपने संवेदनशील नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शकों को अंदर तक झकझोर दिया। इसके बाद, पानी में नृत्य प्रस्तुति के लिए वर्ल्ड रेकॉर्ड बना चुकीं अंकिता वाजपेई और उनकी टीम ने समाज में महिलाओं की भूमिका, जिम्मेदारियों और महत्व को रेखांकित करते हुए चारबाग मेट्रो स्टेशन पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया।

रेड ब्रिगेड की पूरी टीम ने भी चारबाग और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो यात्रा की। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को मेट्रो ट्रेन के अंदर मौजूद सुरक्षा इंतजामों और सुविधाओं से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में भारत में रोजाना महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के आंकड़ों का जिक्र करते हुए चारबाग मेट्रो स्टेशन पर 936 दीप प्रज्वलित किए गए। एलएमआरसी ने गत 16 दिसम्बर को निर्भया चेतना सप्ताह की श्रृखंला के अंतर्गत ऐसे ही एक कार्यक्रम का आयोजन कराया था जिसमें 100 से अधिक महिला पुलिस कर्मियों ने भाग लिया था।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com