भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही प्रसपा (लोहिया) का मकसद : शिवपाल

9 दिसम्बर लखनऊ में होने वाली रैली की तैयारियों की जुटी पार्टी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी से बगावत कर अपना अलग दल बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजित रैली में प्रदेशभर से लाखों की संख्या में उनके समर्थक आयेंगे। रैली में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं के साथ ही समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के सभी चालीस संगठनों के नेताओं को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव को अभी आमंत्रित नहीं किया गया है, वैसे भी उन्हें निमंत्रण देने की क्या जरूरत है। उनके आशीर्वाद से ही पार्टी का गठन किया गया है और उन्हीं के आशीर्वाद से ही पार्टी आगे भी बढ़ रही है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संस्थापक शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बाहर करना ही उनके मोर्चे का मकसद है। उन्हें विश्वास है कि इसमें वे कामयाब होंगे। कहा है कि मुलायम सिंह यादव (नेताजी) चाहते हैं कि नौ दिसम्बर को लखनऊ में उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रैली सफल हो। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव (नेताजी) चाहते हैं कि नौ दिसम्बर को लखनऊ में उनकी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की रैली सफल हो।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com