राज्यपाल ने पुस्तक ‘योद्धा योगी’ का लोकार्पण किया

लखनऊ : प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने मंगलवार को विधानसभा के सेन्ट्रल हाल में आयोजित एक समारोह में टाइम्स आॅफ इण्डिया’ के सहायक स्थानीय सम्पादक प्रवीण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक ‘योद्धा योगी’ का लोकार्पण किया। पूर्व में प्रकाशित मूल पुस्तक ‘योगी आदित्यनाथः दाॅ राइज आॅफ सैफरन सोशलिस्ट’ अंग्रेजी में है, जिसका अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद नवभारत टाइम्स के वरिष्ठ संवाददाता प्रेम शंकर मिश्र ने किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री डाॅ0 महेन्द्र सिंह, राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल व अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे।

राज्यपाल ने इस अवसर पर पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित पुस्तक वास्तव में बोलती हुई किताब है, जिसकी भाषा भी सुन्दर है और शीर्षक आकर्षित करने वाला है। पुस्तक इस बात का भी परिचय देती है कि कैसे एक सामान्य व्यक्ति सन्त से लेकर मुख्यमंत्री पद तक की यात्रा करता है। योगी जी समाज कार्य करने वाले सन्त हैं। उनकी कार्यशैली प्रभावित करने वाली है तथा दूसरों के अच्छे एवं तर्कसंगत सुझाव मानना उनके व्यक्तित्व का अद्भुत पक्ष है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को दो भाषाओं तक सीमित न रखते हुए अन्य भाषाओं में भी अनुवाद होना चाहिए। राज्यपाल ने इलाहाबाद का नाम कुम्भ से पहले प्रयागराज करने के निर्णय की सराहना की।

विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने पुस्तक की सराहना करते हुुए कहा कि देश के ऐसे व्यक्तित्व पर पुस्तक लिखी गई है जिसके बारे में लोग विदेश में भी जानना चाहते हैं। पुस्तक में योगी आदित्यनाथ के जीवन के विभिन्न पक्षों पर प्रकाश डाला गया है। योगी आदित्यनाथ इसलिए महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे राष्ट्रवाद और भारतीय संस्कृति के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि लेखक की लेखनी शैली अद्भुत है। नगर विकास और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक सामान्य परिवार में पले बढ़े हैं और आज उत्तर प्रदेश जैसे बड़ी आबादी वाले 22 करोड़ लोगों के मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में उनके प्रति लोगों की जिज्ञासा स्वाभाविक है। योगी जी आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और परिश्रम के बल पर बदलाव लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार मुख्यमंत्री के रूप में उनका यश बढ़ा है।

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com