
विदित हो कि इसी कार्यक्रम के तहत चोकसी ने एंटीगुआ की नागरिकता ली थी। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने उन्हें समय पर सूचित नहीं किया है, लेकिन वह स्पष्ट हैं कि उन्हें वापस जाना होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री ब्राउन ने चोकसी को भारत वापस भेजने की समय सीमा नहीं बताई, क्योंकि मामला न्यायपालिका में विचाराधीन है। फिर भी उनके बयानों से मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की संभावनाओं को बल मिलता है। विदित हो कि मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक के 13 हजार करोड़ रुपये डकारने का आरोप है। यह मामला साल 2018 में उजागर हुआ था। ब्राउन ने इससे पहले चोकसी की नागरिकता रद्द करने का ऐलान किया था।