
विदित हो कि नीदरलैंड्स की छवि उदार देश की है, इसलिए दूसरे यूरोपीय देशों की तुलना में यहां काफी बहस के बाद एक अगस्त, 2019 से बुर्का पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि देश के तटीय शहर रोटरडाम की इस्लामिक पार्टी ने प्रतिबंध का विरोध किया है। पार्टी का कहना है कि जो भी सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबंधित कपड़े पहने हुए पकड़ा जाएगा, उसका जुर्माना इस्लामिक पार्टी भरेगी। उल्लेखनीय है कि साल 2005 में डच संसद ने बुर्का पर प्रतिबंध का प्रस्ताव पेश किया। संसद में इसके पक्ष में वोट दिया गया, लेकिन इसके बाद भी इसे लागू नहीं किया गया और इसे रोक लिया गया। साल 2016 में संसद ने इसका एक कमजोर संस्करण को लागू किया। नीदरलैंड्स की आबादी करीब दो करोड़ है, जिसमें करीब 200 से 400 महिलाएं ही बुर्का पहनती हैं।