भारत और दुनिया के इतिहास में 5 अगस्त की तिथि का महत्व कई कारणों से है। इस दिन भारत के साथ साथ विश्व के इतिहास में कुछ ऐतिहासिक घटनाएं घटी थीं। इनमें से प्रमुख हैं :
1775 : पश्चिम बंगाल के महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता में फांसी दी गई थी। ब्रिटिश शासन द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
1874 : जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की थी।
1882: जापान में मार्शल ला लगाया गया था।
1888 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज की पत्नी ने इस कार से पहली बार 104 किलोमीटर की लंबी दूरी तय की। कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट 1886 में करवाया था।
1890 : 5 अगस्त 1890 को चांद पर कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था।
1905: रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई थी।
1912 : जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 : अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
1915 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 : अमेरिका और जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1923 : हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1945 : अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया।
1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत।
1960 : अफ़्रीक़ी देश बुरकिनाफासो ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1961: यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था। 25 साल के मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया था।
1962: मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं।
1963 : रुस ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1991 : न्यायमूर्ति लीला सेठ हिमाचल प्रदेश हाईकोट की पहली महिला चीफ जस्टिस बनीं।
2011: नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया।
2011 : 5 अगस्त 2011 नासा ने बृहस्पति ग्रह का अध्ययन करने के लिए अंतरिक्ष शोध यान जूनो छोड़ा था।
2019 : 5 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे विवादित मामले कश्मीर में लगी धारा 370 को खत्म करने का आदेश जारी किया। साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित राज्य की श्रेणी में रख दिया।
2020 : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त को ही अयोध्या में बनने वाले मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर मंदिर निर्माण का कार्य शुभारंभ कर आधारशिला रखी थी।
5 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की जयंती :
1890 : मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म हुआ था।
1890 : चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था।
1915 : प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म हुआ था।
1947 : हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का जन्म हुआ था।
1975 : बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ था।
1987 : भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ था।
5 अगस्त को महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि :
1998 : बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का निधन हुआ था।
1950 : भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन हुआ था।
2000 : भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक लाला अमरनाथ का निधन हुआ था।
2014 : प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ था।