उप्र: 377 हज यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस, मोहसिन व दानिश ने दिखाई झण्डी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 377 हज यात्रियों को लखनऊ के हज हॉउस से लेकर अमौसी एयरपोर्ट के लिए पहली बस रवाना हुई। आगे विमान यात्रा कर सभी हज यात्री सऊदी अरब जाएंगे।

अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश आजाद और राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मोहसिन रजा ने हज यात्रियों से भरी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मोहसिन रजा ने कहा कि हज यात्रा करने जा रहे, सभी हज यात्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार हर संभव सुविधा प्रदान कर रही है। सऊदी अरब के पहली फ्लाइट के लिए आज लखनऊ से हज यात्रियों की पहली रवानगी हुई है।

उन्होंने कहा कि 4901 यात्री हज करने जाएंगे, इसके लिए 15 जून तक लगातार रवानगी होती रहेगी। उत्तर प्रदेश से हज यात्रा के लिए जा रहे यात्रियों की तय संख्या है और उनके स्वास्थ्य प्रशिक्षण इत्यादि सब कुछ कराया गया है। सऊदी अरब में पहुंचने के बाद सेवादार उनके साथ रहेंगे। उत्तर प्रदेश की किसी भी हज यात्री को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com