
टोक्यो। जापान में चांथू तूफान के कारण 49 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इस तूफान के कारण पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उड़ानें दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र शिकोकू और क्यूशू द्वीप में रद्द की गई हैं। तूफान के कारण नागासाकी, फुकुओका और सागा प्रीफेक्चर्स में लोग घायल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि चांथू नाम का तूफान वर्तमान में जापान के प्रशांत तट के मध्य भाग में पूर्व की ओर बढ़ रहा है।