झारखंड के दस जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं

रांची। झारखंड के 10 जिलों में कोरोन का एक भी नया मरीज नहीं मिला है। रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में इस महामारी से किसी की मौत भी नहीं हुई। इस दौरान राज्य में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं, हालांकि कोरोना के 36 नए केस भी मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सबसे अधिक नए मरीज रांची से आठ की संख्या में मिले हैं, जबकि बोकारो से सात और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से पांच नए मरीजों के मिलने की खबर है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 173 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 41 हजार,793 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में पांच हजार, 128 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल एक करोड़,16 लाख, 61 हजार, 115 सैंपल की जांच की गई है। फिलहाल, राज्य में 252 सक्रिय मरीज हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।

राजधानी रांची में 24 घंटे में कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं। जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 49 है। आठ मरीज अस्पतालों से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं। राजधानी में कुल 85 हजार, 371 पॉजिटिव मरीज आए , जिनमें 83 हजार,734 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com