भाजपा का माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर माइक्रो डोनेशन का विशेष अभियान शुरू किया। प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने नमो ऐप के जरिए पार्टी कोष में सहयोग करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने भी नमो एप के माध्यम से सहयोग करते हुए अभियान में सहभागिता की। 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी सांगठनिक मंडलों तक इसका विस्तार किया जाएगा। प्रदेशभर में बुधवार को 1918 स्थानों पर माइक्रो डोनेशन का अभियान चलाया गया जहां कार्यकर्ताओं के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रदेश महामंत्री श्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी द्वारा शुरू किये गए अभियान का उद्देश्य आमजन को भाजपा से जोड़ना है। आमजन नमो ऐप के माध्यम से रूपया 5, रूपया 50, रूपया 100, रूपया 500 और रूपया 1000 तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकेंगे। इसकी पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। 30 अप्रैल तक चलने वाले अभियान के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश भर से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे। हर जिले में जिला स्तर पर अभियान के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। जो मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को माइक्रो डोनेशन के माध्यम से जुड़ने की अपील करेगी।

उन्होंने बताया बुधवार को सभी सांगठनिक मंडलों पर स्थापना दिवस से यह विशेष अभियान शुरू किया गया है। जहां हजारों नए लोगों ने भाजपा को अपना सूक्ष्म योगदान देकर पार्टी से अपना जुड़ाव स्थापित किया। पार्टी 30 अपै्रल तक नियमित इस अभियान को चलाएगी सभी जिलो में इस सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी की जा चुकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com