डैम में मछली मारने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत

गढ़वा। बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच के बभनी नयाखाड डैम में मछली मारने उतरे चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में बबलू उरांव (25), अनिल उरांव (25), अमरेश उरांव (17) और नागेंद्र उरांव (22) हैं। घटना गुरुवार देर की रात की है। मछली मारने गए सभी युवक नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड पांच के नयाखाड़ गांव निवासी हैं।

बताया जाता है कि नौ युवक मछली पकड़ने के लिए डैम गए थे। इसमें बबलू, अनिल, अमरेश और नागेंद्र डैम में पानी निकासी वाले फाटक के पास जाल लगाने के लिए घुसे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना के करीब तीन घंटे बाद डैम का फाटक खुलवाया गया तो चारों शव नहर में बह गए। यहां से चारों शव को बाहर निकाला गया।

काफी देर होने के बाद चारों के बाहर नहींं निकलने पर उनके बाकी साथियों ने उन्हें आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद युवकों ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद डैम पर आसपास के सटे गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। करीब तीन घंटे बाद चारों युवकों का शव बाहर निकाल लिया गया। बंशीधर नगर थाना पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com