शिक्षक हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं : ललन कुमार

शिक्षक हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं : ललन कुमार

लखनऊ/बक्शी का तालाब| शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने आज बक्शी का तालाब विधानसभा के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुँचकर सेवा निवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने काशीराम कॉलोनी, बगुलहा, बबुरिहा, बरगदी कला, राजापुर, शाहपुर राजा, नौरंगपुर, धर्मपुर एवं बरगदी मगठ का दौरा किया।

ग्राम बरगदी कला में शिक्षक सूर्य नारायण यादव, शिव नारायण यादव एवं द्वारिका प्रसाद को सम्मानित किया। ग्राम राजापुर निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रणवीर यादव (राष्ट्रपिता इंटर कॉलेज इटौंजा), चंद्रशेखर कन्नौजिया (पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरैया), जगन्नाथ मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय देवरी रूखारा) एवं रामकुमार मिश्रा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौंजा) को सम्मानित किया।

ग्राम शाहपुर राजा निवासी शिक्षक लल्लन सिंह  (प्राथमिक विद्यालय अर्जुनपुर) को सम्मानित किया। ग्राम नौरंगपुर निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रामगोपाल यादव को सम्मानित किया।

धर्मपुरी (इटौंजा) में सेवानिवृत्त शिक्षक माता प्रसाद तिवारी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय पृथ्वीनगर), राजेन्द्र कुमार शुक्ला (राष्ट्रपिता इंटर कालेज इटौंजा), राजाराम तिवारी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटौंजा),देवीदीन (पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायदामू), सेवानिवृत्त उप जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (सुल्तानपुर) सत्यप्रकाश तिवारी जी एवं वरिष्ठ नागरिक हरिश्चंद्र तिवारी जी को सम्मानित किया।

ललन कुमार ने कहा कि “पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिक्षक हमारी ज़िंदगी का सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं। बिना शिक्षक हम पशु सामान हैं। ज़िन्दगी में सफलता का रास्ता हमें शिक्षक ही दिखाते हैं।“

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com