ट्रेलर और क्रूजर की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत

ट्रेलर और क्रूजर की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत

बीकानेर। राजस्थान के नागौर जिले के श्रीबालाजी थानांतर्गत एक ट्रक ट्रेलर और क्रूजर जीप में हुई जबरदस्त टक्कर में 11 लोगों की हो गयी और सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार सुबह उस समय हुआ, जब मध्यप्रदेश के सज्जनखेवाड दौलतपुर निवासी कुछ लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को पहले घटनास्थल के नजदीक बीकानेर के नोखा ले जाया गया। वहां तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिर वहां से घायलों को बीकानेर के अस्पताल में लाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं जताई हैं।

सीएम अशोक गहलोत ने दुर्घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीकानेर की दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ‘नागौर के श्री बालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में MP लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें और दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com