वृद्धाश्रम पहुंची राज्यपाल ने वृद्धजनों का जाना हालचाल

वृद्धाश्रम पहुंची राज्यपाल ने वृद्धजनों का जाना हालचाल

औरैया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को औरैया जनपद पहुंची। यहां पर वह वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान अपनों से बिछड़े वृद्धजनों को वृद्धाश्रमोपयोगी वस्तुओं का वितरण किया और उनसें मुलाकात कर हालचाल जाना।

आपको बता दें कि, औरैया के आनेपर स्थित माधव हैप्पी ओल्ड इज होम में वृद्धजनों से आज उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का मिलने पहुंची। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों से अपने भावों को रखा और उन्हें जीवन जीने की नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने आश्रम का दौरा किया और आश्रमवासियों का भी हालचाल जाना। कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत भी मौजूद रहें।

आनेपुर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनका काफिला दिबियापुर स्थित गेल गांव के लिये रवाना हो गया, जहां पर उन्होंने एनआरएलएम की महिला समूह से संवाद किया। साथ ही महिला समूह के द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इसी कार्यक्रम के बीच राज्यपाल द्वारा टीवी जागरूकता को लेकर भी संवाद स्थापित किया। औरैया में आज उनके दो कार्यक्रम निश्चित किये गए थे। इन कार्यक्रमों में शिरकत के बाद वह वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गई।

बताते चलें कि, कार्यक्रम से पहले औरैया का जिला प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया। उनका यह दौरा खराब मौसम के बीच सम्पन्न हुआ।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com